Gaya

Mar 28 2024, 08:46

गया पुलिस दुष्कर्म के मामले में 12 घंटे के अंदर एक आरोपी को किया गिरफ्तार, सिटी एसपी ने प्रेस वार्ता कर की खुलासा

गया। बिहार के गया में गुरुआ थाना की पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में 12 घंटे के अंदर एक आरोपी को गिरफ्तार कर खुलासा की है। इसकी खुलासा गया के सिटी एसपी प्रेरणा कुमार ने प्रेस वार्ता कर की है। 

सिटी एसपी प्रेरणा कुमार ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए बताई की गुरुआ थाना में 26 मार्च को एक लिखित आवेदन दिया गया था कि उनकी नाबालिक पुत्री के साथ गांव के ही एक व्यक्ति के द्वारा दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है।

लिखित आवेदन के आधार पर गुरुआ थाना में कांड संख्या 109/24 दर्ज कर मामले का अनुसंधान किया गया और एक विशेष टीम का गठन कर छापेमारी किया गया और 12 घंटे के अंदर एक आरोपी रंजीत कुमार को गिरफ्तार किया गया। सिटी एसपी प्रेरणा कुमार ने बताई की गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की गई है और दोषी आरोपी को कड़ी सजा दिलाई जाएगी।

रिपोर्ट: मनीष कुमार।

Gaya

Mar 27 2024, 20:32

गया में पूर्व मंत्री के आवास पर महा गठबंधन के प्रत्याशियों का हुआ बैठक: कल नामांकन में शामिल होने का दिए निमंत्रण

गया। गया शहर के रामपुर स्थित पूर्व सहकारिता मंत्री सुरेंद्र प्रसाद यादव के आवास पर महा गठबंधन के प्रत्याशियों का एक बैठक की गई। जिसमें महा गठबंधन के गया लोकसभा के प्रत्याशी कुमार सर्वजीत, औरंगाबाद के प्रत्याशी अभय कुशवाहा शामिल रहे।

इस दौरान बैठक होने के बाद प्रेस वार्ता की गई। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए गया लोकसभा के प्रत्याशी कुमार सर्वजीत, औरंगाबाद के प्रत्याशी अभय कुशवाहा ने कहां कि लोकसभा चुनाव के नामांकन का कल आखिरी दिन है और कल नामांकन करेंगे। आज ऐसे में महा गठबंधन के कई कार्यकर्ता और साथियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक किया गया है।

इस दौरान गया लोकसभा के प्रत्याशी कुमार सर्वजीत ने पत्रकारों को बताते हुए कहा कि कल हमारा नॉमिनेशन है। नॉमिनेशन करने के बाद खेल परिसर में सभा किया जायेगी। वहीं, उन्होंने लोगों से अपील किया है कि लोकतंत्र के इस पर्व में लोग हमें आशीर्वाद देने जरूर आएं। 

वही, औरंगाबाद प्रत्याशी अभय कुशवाहा ने बताया कि कुशवाहा बंधु पूरे मजबूती के साथ महा गठबंधन के पक्ष में वोट देंगे और एक नया इतिहास बिहार में रचने का काम करेंगे। बिहार परिवर्तन की धरती रही है और निश्चित तौर पर यहां से परिवर्तन का आगाज स्पष्ट पेज पर चुनाव में होगा।

वही, औरंगाबाद सीट के लिए संसय होने के सवाल पर अभय कुशवाहा ने कहा कि कोई नाराजगी नहीं है औरंगाबाद में इंडिया गठबंधन की बैठक हुआ है कांग्रेस के भी नेता थे। यह बातें सिर्फ मीडिया ही चल रही है जिसमें कोई तथ्य नहीं है।

वही, पूर्व मंत्री और जहानाबाद लोकसभा के प्रत्याशी डॉक्टर सुरेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि इस बार हम लोग झंडा फहरा देंगे. हमारा किसी और से कंपीटीटर नहीं है. महा गठबंधन की अपनी पहचान है और अपनी ताकत है। उसी ताकत के बदले हम लोग जीतने वाले हैं।

Gaya

Mar 27 2024, 21:13

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने शहरी क्षेत्र के मतदान केंद्रों में किये जा रहे तैयारी का लिये जायजा, दिए कई निर्देश

गया : लोक सभा आम निर्वाचन 2024 के मद्देनजर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम द्वारा आज शहरी क्षेत्र के मतदान केंद्रों में किये जा रहे तैयारी को लेकर अनेकों मतदान केंदों का जायजा लिये। 

इसमें मुख्य रूप से रेलवे कॉलोनी स्थित ATP स्कूल मतदान केंद्र का निरीक्षण किया, यहां कुल 02 बूथ हैं। इसके पश्चात RMP स्कूल खरखुरा मतदान केंद्र का निरीक्षण किया, यहां कुल 3 बूथ हैं। इसके पश्चात रेलवे लोको मध्य विद्यालय मतदान केंद्र का निरीक्षण किया, यहां कुल 4 बूथ हैं।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने उपरोक्त सभी बूथों पर साफ-सफाई पूरी तरह करवाने का निर्देश नगर निगम के पदाधिकारी को दिया है। टॉयलेट की पूरी साफ-सफाई का निर्देश दिया है और लाइट पर्याप्त संख्या में रखने को कहा है। तत्काल बिजली कनेक्शन लेने हेतु प्रखण्ड विकास पदाधिकारी सदर को निर्देशित किया है। 

बूथों में फर्नीचर की उपलब्धता के संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि बगल के विद्यालय से फर्नीचर की आपूर्ति कर ली जाएगी। जिलाधिकारी ने स्वयं नेटवर्क कनेक्टिविटी की जांच करने पर पाया कि काफी अच्छे तरीके से नेटवर्क कनेक्टिविटी इन सभी बूथों पर उपलब्ध है। 

जिलाधिकारी ने अनुमंडल पदाधिकारी एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर को निर्देश दिया कि उपरोक्त सभी बूथों पर पूरी अच्छी तरीके से विधि व्यवस्था संधारित रखना सुनिश्चित करेंगे। रैम्प की भी व्यवस्था सभी बूथों पर रखी गयी है। डीएम ने कहा कि गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए पेयजल की भी पूरी व्यवस्था रखे साथ ही शेड की भी व्यवस्था रखे। 

निरीक्षण में अनुमंडल पदाधिकारी सदर, ज़िला जन सम्पर्क पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी सदर सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

रिपोर्ट: मनीष कुमार

Gaya

Mar 27 2024, 19:15

गया में पुलिस की सक्रियता और मुस्तैदी से होली पर्व शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न

गया : जिले में होली पर्व को शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए गया शहर के सभी थाना क्षेत्रों के चौक-चौराहे पर सक्रिय रूप से गया पुलिस मुस्तैद रही। गया पुलिस पूरी तरह से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए लगातार अपने-अपने थाना क्षेत्र का निरीक्षण कर जायजा लिए। होली के दौरान कही से कोई अप्रिय घटना की खबर नहीं आई। 

इसकी जानकारी गया के एसएसपी आशीष भारती ने प्रेस रिलीज जारी कर दी है। गया के एसएसपी आशीष भारती ने जानकारी देते हुए बताया कि होली पर्व को संपन्न कराने के लिए विभिन्न थाना क्षेत्रों के चौक चौराहे पर पुलिस की तैनाती की गई थी और होली पर्व के माहौल को बिगाड़ने वाले पर विशेष नजर रही।

होली पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस अलर्ट मोड रही और लगातार क्षेत्रों का भ्रमण कर जायजा लेती रही। 

रिपोर्ट: मनीष कुमार

Gaya

Mar 27 2024, 12:52

ट्रक ने पैदल जा रहे युवक को कुचला, हुई दर्दनाक मौत

गया : जिले के गुरूआ थाना क्षेत्र के भरौंधा बाजार के समीप आज बुधवार की सुबह सड़क किनारे पैदल जा रहे एक व्यक्ति को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। जिसे दुर्घटना में व्यक्ति के मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस ने आरोपी ट्रक ड्राइवर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। 

गुरुआ थाना प्रभारी सरफराज इमाम ने बताया कि थाना अंतर्गत आने वाले भरौंधा के समीप सड़क से गणेश ठाकुर का शव को बरामद किया है। जिसे पोस्टमास्टम के गया भेजा गया है।

इधर, दुर्घटना से मौके पर चिक पुकार मच गई। घटना को देख स्थानीय लोगों की मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।

घटना के बारे में जानकारी देते हुए स्थानीय लोगों ने बताया कि आज बुधवार की सुबह देवरिया गांव के गणेश ठाकुर नामक व्यक्ति सड़क किनारे जा रहा था। तभी माहापुर के तरफ से आ रहे सीमेंट लदे अनियंत्रित ट्रक ने रौंद दिया। 

वही, ग्रामीणों ने भाग रहे ट्रक ड्राइवर को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया।

गया से मनीष कुमार

Gaya

Mar 27 2024, 11:21

एसएसपी के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चलाया गया वाहन चेकिंग अभियान, वसूला गया ₹15,000 जुर्माना

गया : एसएसपी आशीष भारती के निर्देश पर अपराध नियंत्रण को लेकर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।

इस बात की जानकारी देते हुए एसएसपी आशीष भारती ने आज बुधवार को बताया कि अपराध नियंत्रण और विधि व्यवस्था बनाये रखने को लेकर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।

जिसमें यातायात नियमों का अनुपालन नहीं करने वाले वाहन मालिको से कुल 15,000 रूपए का जुर्माना वसूला गया है।

रिपोर्ट: मनीष कुमार

Gaya

Mar 25 2024, 21:30

नगर आयुक्त ने सभी पदाधिकारी एवं कर्मचारी के साथ मनाई होली, अबीर-गुबार लगाकर दी बधाई


गया। गया नगर निगम कार्यालय में नगर आयुक्त अभिलाषा शर्मा ने नगर निगम के सभी पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ होली मिलन की गई।

इस दौरान महिला पदाधिकारियों को नगर आयुक्त ने अबीर-गुबार लगाकर होली की बधाई दी और नगर निगम के पदाधिकारी एवं कर्मचारी को उनके कार्यों के लिए सराहना की।

रंगो के इस पर्व पर सभी पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों को परिवार के हर्ष उल्लास के साथ पर्व मनाने हेतु बधाई दी। इस अवसर पर उप नगर आयुक्त शिवनाथ ठाकुर, आसिफ सेराज, नगर प्रबंधक निगम के अभियांतगण एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। 

रिपोर्ट: मनीष कुमार।

..

Gaya

Mar 25 2024, 17:16

होली पर्व को शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने हेतु प्रशासन मुस्तैद, चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात

गया : जिले में होली पर्व को शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए गया शहर के चौक-चौराहे पर सक्रिय रूप से गया पुलिस मुस्तैद है। गया पुलिस पूरी तरह से अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए लगातार अपने-अपने थाना क्षेत्रों का निरीक्षण कर जायजा ले रहे हैं।

एसएसपी आशीष भारती ने जानकारी देते हुए बताया कि होली पर्व को संपन्न कराने के लिए चौक-चौराहे पर पुलिस की तैनाती की गई है और होली पर्व के माहौल को बिगाड़ने वाले पर विशेष नजर रखी जा रही है। 

होली पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न करने के लिए पुलिस अलर्ट मोड में है। पुलिस शरारती एवं अपराधिक तत्वों पर नजर रख रही है। एसएसपी आशीष भारती ने जिले वासियों से अपील की है कि वो होली पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में मनाएं।

गया से मनीष कुमार

Gaya

Mar 25 2024, 14:57

गया में नक्सलियों ने हस्तलिखित पर्चा छोड़ा, भ्रष्ट नेताओं, पुलिस के दलालों और भू माफियाओं को पर्चा के माध्यम से चेतावनी

गया : बिहार के गया से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां नक्सलियों ने हस्तलिखित पर्चा छोड़ा है। 

दरअसल गया जिले के इमामगंज विधानसभा के डुमरिया प्रखंड में नक्सलियों ने हस्तलिखित पर्चा छोड़ा है। 

दहशत भरा पर्चा

 

प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी ने डुमरिया प्रखंड के मैगरा थाना क्षेत्र के मटहा गांव में पर्चे छोड़ा है। हालांकि हस्तलिखित पर्चा को मैगरा थाना की पुलिस ने जब्त कर कार्रवाई में जुट गई है। 

पर्चे में भ्रष्ट नेताओं, पुलिस के दलालों और भू माफियाओं को चेतावनी देते हुए जनता की अदालत में सजाए मौत का फरमान जारी किया गया है। 

पर्चे में नक्सलियों ने कहा है कि पुलिस भोले भाले आम लोगों को भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के नाम पर गिरफ्तार करना बंद करें। फिर लिखा गया है कि पुलिसिया चमचा चोरों को जनता की अदालत में फांसी की सजा होगी। 

हालांकि पुलिस का मानना है कि इसे शरारती तत्वों ने लिखकर गिराया है और दहशत फैलाने की कोशिश की गई है। हर बिंदु पर जांच की जा रही है।

गया से मनीष कुमार

Gaya

Mar 25 2024, 14:41

लोकसभा से विवेक ठाकुर को भाजपा प्रत्याशी बनाये जाने पर युवा नेता गणेश जी ने दिए बधाई

गया। बिहार के गया में भाजपा युवा नेता गणेश जी ने राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर को लोकसभा चुनाव में भाजपा का प्रत्याशी बनाए जाने पर बधाई दी है।

भाजपा युवा नेता गणेश जी ने कहा कि लोकप्रिय नेता, सौम्य व ऊर्जावान व्यक्तित्व के धनी, सड़क की आवाज को सदन में रखने वाले, ओजस्वी वक्ता, शिक्षित, कर्मठ,

कुशल संगठनकर्ता, विकास के लिए सदैव तत्पर रहने वाले राज्य सभा सांसद विवेक ठाकुर को नवादा लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी बनाया गया। सुनिश्चित है कि जनता उन्हें सदन में आवाज को बुलंद करने के लिए मौका देगी। आशा ही नहीं विश्वास है कि जीत होगी।